Shiv Mantra list | 5 Powerful Shiv Mantras | शिव के शक्तिशाली मंत्र
3 July 2024 | meditation
Views ...
Listen to article
Speech playback is not supported in this browser
Shiv Mantras list आपके जीवन में ला सकते है बहुत सारे फायदे।
शिवजी देवो के देव हैं और उनको खुश करने के लिए कुछ Shiv Mantra list नीचे दिए गयें हैं. आइये जानते है उन मंत्रो के बारे में।
नीचे दिए गए मंत्रो से आपको मिलता है महादेव की कृपा।
( पंचाक्षरी शिव मंत्र ) ॐ नमः शिवाय
जाप का समय :
इस मंत्र का सुबह-सुबह 108 बार जाप करना चाहिए। हमेशा उतर और पूर्व की ओर मुख करके जाप करें।
इस मंत्र को प्रतिदिन सुबह उठकर और नित्य कर्मों से मुक्त होकर , स्नान के बाद पढ़ना चाहिए। शिवजी के मंदिर जाकर या अपने घर में शिवलिंग के सामने आसन जमाकर इस मंत्र का प्रतिदिन जाप करना चाहिए। इस मंत्र से शिवजी आपकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
ॐ नमः शिवाय मंत्र पढ़ने के फायदे।
- इस मंत्र को जाप करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
- पापो की क्षमा भी इस मंत्र के जाप से मिलती हैं।
- भोलेनाथ जी इस मंत्र से बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं।
महामृत्युंजय मंत्र
ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् । उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ।
जाप का समय
इस मंत्र को सुबह – सुबह 108 बार या यज्ञ में पढ़ सकते हैं । हमेशा उत्तर और पूर्व की और मुख करके जाप करें।
यह शिवजी के सबसे प्रमुख मंत्रो में से एक है। यह एक प्रभावशाली मंत्र है जिसको पढ़ने से आपको बहुत सारे लाभ मिलते हैं। इस मंत्र का अर्थ है “हम त्रिनेत्र ( शिव) को पूजतें हैं , जो सुगंधित भी है और हमारा पालन – पोषण भी करते हैं।” इस मंत्र के जाप से हम मृत्यु के भय से मुक्त हो जाते हैं।
महामृत्युंजय मंत्र के लाभ
- इस मंत्र को पूरी आस्था के साथ जपने से आपकी ज़िन्दगी में भाग्योदय होता है ।
- यह मंत्र आपको साहस और शक्ति से भर देता है और आपको किसी भी समस्या से आसानी से निकाल सकता है।
- महामृत्युंजय मंत्र का अर्थ ही है मृत्यु पर विजय। इस मंत्र के जाप से आपको मृत्यु पर विजय के साथ-साथ निर्भीक जीवन जीने की प्रेरणा भी मिलती है। अगर आपके घर में कोई बीमार है तो इस मंत्र का महाजाप रोगों से छुटकारा भी मिलता है
शिव रूद्र मंत्र
ॐ नमो भगवते रुद्राय
जाप का समय
सवेरे जल्दी उठकर इस मंत्र को 108 बार जप करना चाहिए। पूर्व और उत्तर की ओर मुख करके यह मंत्र पढ़ना चाहिए।
शिवजी त्याग हैं, रूद्र हैं। आमतौर पर उनके चित्रों और मूर्तियों को सफ़ेद या नीले रंग में दिखाया जाता है। शिवजी ने प्रेम के लिए त्याग और इंतज़ार किया , विष पीकर जग को बचाया और नाग , गंगा को गले और सर पर धारण किया है। शिवजी के गले पर एक खोपड़ी भी सुशोभित है जो कि ब्रह्मा जी के 5 सिरों में से एक माना जाता है । यह सब बातें बताती हैं कि शिव जी कितने महान एवं देवों के देव महादेव हैं। इनके इस मंत्र को पढ़ने से कई लाभ मिलते हैं।
शिव रूद्र मंत्र के फायदे :
- यह मंत्र शिवजी को प्रसन्न करने के लिए सबसे आसान मंत्रो में से एक है। इसमें बहुत कम अनुष्ठानों में आप शिव जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
- भगवान शिव जी को रूद्र नाम से भी सम्बोधित किया जाता है।
- रूद्र मंत्र एक प्रभावशाली मंत्र है जिससे हर इच्छाएं जल्दी पूरी हो जाती हैं।
Read Our More Blogs: Mystery of 7 Ancient Shiva Temples
शिव गायत्री मंत्र
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्।
जाप का समय
सूर्योदय से पहले उठकर इस मंत्र को 108 बार जप करना चाहिए। इसके अलावा इस मंत्र को
सूर्यास्त के बाद भी 108 बार पढ़ना चाहिए। पूर्व और उत्तर की ओर मुख करके यह मंत्र पढ़ना चाहिए।
शिव गायत्री मंत्र जप के लाभ
- गायत्री मंत्र सबसे शक्तिशाली मंत्रो में से एक है और इसके नित्य उच्चारण से आपको बहुत लाभ होता है।
- यह मंत्र आपको अंदर से स्थिर कर देता है और मन को शांत भी कर देता है।
- इस मंत्र के उच्चारण से आप अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण पा सकते हैं।
शिव ध्यान मंत्र
करचरणकृतं वाक् कायजं कर्मजं वा श्रवणन्यांजं वा मनसंवापराधं।
विहितं विहितं वा सर्व मेत् क्षमस्व जय जय करुणाबद्ध श्री महादेव शम्भो ॥
कराचरण कृतं वा काया जम कर्मजं वा
श्रावणन्यांजं वा मानसं वा पराधम्
विहितं विहितं वा सर्व मेतत् क्षमास्व
जय जय करुणाअबधे श्री महादेव शम्भो
जाप का समय
सुबह-सुबह स्नान के बाद यह मंत्र 108 बार पढ़ना चाहिए।
पूर्व और उत्तर की ओर मुख करके इस मंत्र का उच्चारण करें।|
एकादश रुद्र मंत्र के जाप करने के फायदे :
- यह 11 मंत्र शिव जी को अर्पित करने के लिए दिये गये हैं।
- इन मंत्रो का जाप अपने आवंटित माह के अनुसार सबसे अधिक लाभकारी होता हैं।
- यह महाशिवरात्रि के दिन बहुत लाभकारी होता हैं।
शिव मंत्रों के जप के कई और भी फायदे हैं :-
- शिव मंत्र उन लोगों के लिए काफी मददगार हो सकते हैं जो अपना आत्मसम्मान बढ़ाना चाहते हैं और अपने जीवन में कुछ नया शुरू करना चाहते हैं। इन मंत्रो का लगातार जाप करने से आतंरिक शक्ति और क्षमता बढ़ती है।
- जब शिव मंत्रों का जाप किया जाता है, तो कमजोर और शक्तिहीन लोगों को साहस और ताकत के साथ-साथ समस्याओं का समाधान भी मिलता है।
- यदि कोई व्यक्ति अपने आस-पास असहज महसूस कर रहा है और उसे सुरक्षा की आवश्यकता है तो इन मंत्रों का जाप करने से उसे सुरक्षा की भावना मिलती है । जातक के चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी।
- प्रत्येक एकादश मंत्र एक निश्चित माह के लिए अद्वितीय होता है। इसलिए, चूंकि व्यक्ति को सबसे अधिक लाभ होता है,
- इसलिए आपके लिए निर्धारित महीने के अनुसार इस मंत्र का जाप करना सबसे अच्छा है।
ऊपर दिए गए Shiv Mantra List आप सब के लिए लाभकारी है. प्रातकाल उठ के , स्नान करके और आसान बिछा के शिवलिंग का अभिषेक करते हुए इन मंत्रो का जाप करें।
FAQs
1.) पंचाक्षरी शिव मंत्र रोज़ाना जपने से क्या होता है ?
इस मंत्र के रोजाना जाप से आपको मोक्ष के प्राप्ति के साथ पापों से भी छुटकारा मिलता है। इस मंत्र से शिवजी जल्दी प्रसन भी हो जाते हैं।
2.) महामृत्युंजय मंत्र का अर्थ क्या है?
ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ।
इस मंत्र का मतलब है कि हम भगवान शिव की पूजा करते हैं, जिनके तीन नेत्र हैं, जो हर श्वास में जीवन शक्ति का संचार करते हैं और पूरे जगत का पालन-पोषण करते हैं। रोज रुद्राक्ष की माला से इस मंत्र का जप करने से अकाल मृत्यु (असमय मौत) का डर दूर होता है।
3.) शिवजी को क्या चढ़ाना चाहिए ?
शिवजी को दूध , बेलपत्र , गंगाजल, ताज़ा फूल चढ़ाना चाहिए।
4.) शिवजी का सबसे प्रभावशाली मंत्र कौन सा है ?
महामृत्युंजय मंत्र शिवजी को प्रसन करने का सबसे आसान मंत्र है।
By
Vedic Meet Content Team
Recent posts
Raksha Bandhan 2026: Everything You Need to Know
Bhai Dooj 2026: Auspicious Date & Puja Timings
Sonam Wangchuk Numerology : The Hidden Power of His Numbers
Best Washing Machine Direction as per Vastu Rules
Ganesh Chaturthi 2026: Date, Puja Muhurat & Rituals
Krishna Janmashtami 2026: Date, Puja Time & Tithi Guide
नाग पंचमी 2026: तिथि, पूजा विधि, महत्व और उपाय
Categories
Yoga
Vastu
Tarot
Kundali
Palmistry
Meditation
Astrology
Numerology
Vedic Culture
Vedic Learning
Panchang
Mangal Dosha
Shubh Muhurat
Mole Astrology
Love Calculator
Moon Sign Calculator
Nakshatra Calculator
Numerology Calculator
Name Numerology Calculator
Pythagorean Numerology Calculator
Mobile Numerology Calculator
Kua Number
Lo Shu Grid Calculator